BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 10:57 am
NEWS : असरा वेलफेयर सोसायटी ने किया कक्षा 10 के लगभग 130 विद्यार्थियों के लिए एक दिवसीय कोचिंग शिविर का आयोजन, 51 हज़ार रुपए इनाम की घोषणा के साथ संपन्न हुआ कोचिंग शिविर, पढ़े रेखा खाबिया की खबर  

Share On:-

चित्तौड़गढ़। असरा वेलफेयर सोसायटी की ओर से कक्षा 10 के लगभग 130 विद्यार्थीयों के लिए एक दिवसीय कोचिंग शिविर आयोजित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ नूरी ने बताया कि सोसायटी की ओर से रविवार को बूंदी रोड स्थित ग़ैबी पीर दरगाह हाल मे कक्षा 10 वीं के विद्यार्थीयो के लिए एक दिवसीय कोचिंग शिविर एवं प्रशन बैंक बुक तकसीम करने का प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस शिविर मे चित्तौडगढ, गंगरार, सगवाडीया, चंदेरिया और बस्सी, नगरी के लगभग 17 स्कूलों के 130 विद्यार्थियो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कोचिंग शिविर मे अंग्रेजी के शिक्षक फजलुरहमान ने अंग्रेजी मे परीक्षा मे अच्छे अंक लाने के तरीके बताये। बोर्ड के पेपर पेटर्न की जानकारी दी और महत्वपूर्ण प्रश्नो के बारे मे विद्यार्थियो को सिखाया।  रसायनशास्त्र के व्याख्याता अमजद खान सर ने विज्ञान ,  एवं सामाजिक में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे मे बताते हुए परीक्षायोगी सामग्री वितरित करते हुए पेपर पेर्टन के बारे मे विस्तार से बताया। गणित के वरिष्ठ अध्यापक सुशील गौड़ ने विद्यार्थियों को गणित में महत्वपूर्ण सूत्र और परीक्षा में आने वाले प्रश्नों की जानकारी दी। हिंदी व्यख्याता माणिक सोनी ने छात्रो का मार्ग दर्शन किया, चार घंटे चले इस कोचिंग शिविर मे सोसायटी के सदस्यो के अलावा अतिथि एम् एम् शेख,अब्दुल लतीफ़ रफ़ीक खान साहब पूर्व डीएफओे लियाक़त अली सोरगर, हाजी रमजान शरीफ छीपा, कमरुद्दीन कुरैशी ने सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन देते हुए किताबे वितरित की। इस अवसर पर चित्तौड़ शहर में अगले वर्ष कक्षा 10 वीं राजस्थान बोर्ड की परीक्षा में सर्वाधिक नंबर लाने वाले विद्यार्थी को हज्जन हलीमा एजुकेशन सोसायटी की और से 51 हज़ार रुपए इनाम दिए जाएंगे।
 कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद सिद्विक नूरी ने किया। समस्त छात्र छात्राओ ने अच्छे अंक लाकर परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण कर उज्जवल भविष्य बनाने का प्रण लिया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE