मनासा। रविवार को आंवला नवमी के पावन पर्व को महिलाओं ने पूरी आस्था व श्रद्धा के साथ मनाया, जिसमे अल सुबह से ही महिलाएं बड़ी संख्या में आंवला के वृक्ष की पूजा अर्चना करने के लिए निकलती हुई दिखाई देने लगी जो जहां पर आंवला के पेड़ के वहां पहुंची और पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना करते हुए आरती की गई। उसके बाद अपने परिवार की सुख शांति समृद्धि की कामना आंवला माई से करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।