मनासा। नगर में निवासरत कुमावत समाज के द्वारा सामाजिक स्तर पर नई शुरुआत करते हुए पहली बार दीपावली मिलन समारोह का वृहद आयोजन रविवार 10 नवंबर को स्थानीय कुमावत समाज धर्मशाला में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत सिलावटी गली स्थित समाज के मंदिर में विराजित भगवान चारभुजा नाथ की पूजा अर्चना के साथ हुई। इसके बाद समाज के सभी महिला पुरूष युवा युवतियां चल समारोह में नाचते गाते हुए शामिल हुए। नगर के प्रमुख मार्गाे से होते हुये चल समारोह आयोजन स्थल धर्मशाला पहुंचा। जहां भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत की गई। आयोजन के तहत विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों की चेयर रेस, एक मिनट प्रतियोगिता, डांस काम्पीटिशन सहित कई गतिविधियां आयोजित की गई। प्रतियोगिताओं में बालक-बालिकाओ ने बढ़ चढ़कर हिस्सेदारी की।
कार्यक्रम के पश्चात सभी प्रतियोगिता के विजेताओं को समाज के द्वारा शील्ड, ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके बाद सभी समाजजनों ने एक दूसरे को दीपावली पर्व की हार्दिक बधाई शुभकामनाएं दी। समाज के पटेल भगवतीलाल कुमावत ने सभी समाजजनों के जीवन में यह नवीन वर्ष खुशियों भरा हो, सभी खुब उन्नति प्रगति करें ऐसी कामना करते हुए बधाई शुभकामनाएं दी गई। अंत में सामूहिक भोज का आयोजन हुआ।