कुकड़ेश्वर। कुकड़ेश्वर के खड़ावदा रोड पर स्थित चमत्कारी नया शेषा अवतार मंदिर अमरपुरा में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव में डूबे नजर आए। धार्मिक वातावरण में भगवान के दर्शन कर अन्नकूट की प्रसादी का लाभ लिया।
महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा। भक्तों ने पूरे श्रद्धा और समर्पण के साथ भजनों में हिस्सा लिया और प्रभु का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस धार्मिक आयोजन में उपस्थित सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया, जिससे उन्हें आत्मिक संतोष प्राप्त हुआ और महोत्सव की पवित्रता का आनंद लिया। इस भव्य आयोजन ने न केवल स्थानीय भक्तों बल्कि आसपास के क्षेत्रों से आए श्रद्धालुओं का भी मन मोह लिया।