सरवानिया महाराज। राजस्व पटेल एवं पाटीदार समाज के वरिष्ठ तुलसीराम पाटीदार का 85 वर्ष की आयु में रविवार शाम 7.30 बजे निधन हो गया। पाटीदार (पटेल ) प्रभूलाल पाटीदार, स्व. भरत (लाला) पाटीदार के पूज्य पिताजी व श्रीकांत, त्रिलोक, सुनील के दादाजी तथा ध्रुव, विवान व भाग्यश्री के पड़ दादाजी थे। वो अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। अंतिम शवयात्रा आज सोमवार प्रातः 10.00 बजे निवास स्थान चारभुजानाथ मंदिर वाली गली से निकली जो नीमच-सिंगोली रोड़ स्थित श्री काल भैरव मुक्ति धाम सरवानिया महाराज ले जाई गई। उपरोक्त जानकारी पत्रकार दिनेश वीरवाल ने दी।
