नीमच। चिल्ड्रन वेल एकेडमी नीमच पर गत दिवस कायस्थ समाज नीमच की कार्यकारिणी की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। जिसमें दिसम्बर माह में चुनाव होना तय हुआ है। जिसमें सीए दिलीप मित्तल को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। बैठक में दीपावली मिलन समारोह के कार्यक्रम की रूपरेखा भी तैयार की गई है जो अतिशीघ्र समाजजनों को सूचित कर दी जाएगी। बैठक में अजय भटनागर, ब्रजेश सक्सेना, राजेश जौहरी, अशोक सक्सेना, सत्येन्द्र सक्सेना, नितिन सक्सेना सहित कार्यकारिणी के सदस्य मौजूद थे।