BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 11, 2024, 7:28 pm
KHABAR : जनजाति गौरव दिवस पर आयोजित हुआ व्याख्यान, विजेंद्र सिंह ने कहा- जनजातियों ने राष्ट्र की संस्कृति की रक्षा की है, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। स्वराज में जनजाति समाज का योगदान विषय पर गोष्ठी का आयोजन हुआ। जनजाति विकास मंच के प्रान्त प्रमुख विजेन्द्र सिंह ने गोष्ठी में शिरकत की। उन्होंने कहा कि स्वराज में जनजाति समाज का योगदान अतुलनीय है। जनजाति समाज के वीर योद्धाओं ने स्वराज एवं संस्कृति की रक्षा हेतु सिकन्दर हो या मुगल या अंग्रेजी साम्राज्य, सभी के विरुद्ध अमर बलिदान दिया है। महाराणा प्रताप के साथ राणा पुंजा का योगदान अविस्मरणीय है। रामायण काल मे जहां श्री राम वंदनीय है उतना ही माता शबरी का सम्मान है। हमारी जननी जनजाति है जहाँ से हम वन से होते हुए शहरों तक विकास करते हुए स्वयं को सर्वसुविधायुक्त समझते है किंतु वनों में निवासरत जनजाति आज भी अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए प्राकृतिक सुविधाओं के संयोग से सुखी जीवनयापन कर रही है। इन जनजातियो का जीवन हमारे लिए प्रेरणा है  जहां एक ओर  हमें सामंजस्य बनाए रखते हुए सुखमय जीवन की सीख मिलती है वहीं दूसरी ओर राष्ट्र की संस्कृति की रक्षा एवं स्वराज को अक्षुण्ण बनाए रखने का संदेश मिलता है। गोष्ठी में विषय प्रवर्तन करते चन्द्रसिंह धार्वे  ने कहा कि  जनजाति संस्कृति राष्ट्र का  गौरव है।  राष्ट्र की स्वंतत्रता के लिए प्राणों का उत्सर्जन करने वाले अमर शहीद टंट्या  भील, भगवान  बिरसा मुंडा, भीमा नायक आदि  के कार्यों को आत्मसात करते हुए  युवा पीढ़ी को राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए। कपोल कल्पित इतिहास को न पढ़कर वास्तविक इतिहास को जानकर सनातन संस्कृति का संरक्षण ही हमारा दायित्व है। 
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयमसेवक संघ के जिला संचालक अनील  जैन ने की एवं कार्यक्रम का संचालन  अजय भटनागर ... ने किया।इस अवसर पर...जर्मन नागरिक सहित समाजसेवी  व शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे ।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE