चित्तौड़गढ़। इनरव्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ ने रितु भोजवानी की अध्यक्षता में पारस ग्रीन फार्म हाउस में एक पौधरोपण परियोजना आयोजित की जिसमें 150 पौधे लगाए गए।
इस संपूर्ण पहल को क्लब की कोषाध्यक्ष आशा जैन द्वारा प्रायोजित किया गया। पौधरोपण में ताइवान पपीता, शहतूत, एवोकाडो, सीताफल, नींबू, जामुन, चीकू, ड्रैगन फ्रूट, नारियल के पौधे सम्मिलित थे। वीना खमेसरा परियोजना में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थितर रहीं।
सचिव रितु पोखरना ने बताया कि इनरव्हील क्लब ऑफ चित्तौड़गढ़ ने एक छात्रा आयुषी वैष्णव की आरएससीआईटी कोर्स की फीस जमा करवाई, जिससे उसे सरकारी नौकरी पाने में सुविधा हो सके। इस आयोजन में चार्टर ट्रेज़रर किरण मालीवाल, पूर्व अध्यक्षा उमा न्याति, आईएसओ अंजलि भारद्वाज, ज्योति जिंदल और राजश्री काबरा उपस्थित थे।