BREAKING NEWS
KHABAR : नीमच शहर के वार्ड 20 में गंदगी का साम्राज्य,.. <<     KHABAR : रसगांव से 36 श्रद्धालुओं की कावड़ यात्रा.. <<     दतिया में भारी बारिश के बाद एक्शन में कलेक्टर.. <<     NEWS : अब साइबर ठगों की खैर नहीं, पुलिस-बैंक.. <<     KHABAR : खरगोन में सृजन अभियान का शुभारंभ,.. <<     KHABAR : विश्व आदिवासी दिवस पर नीमच में गूंजेगी.. <<     कलेक्टर साहब, हमारे यहाँ रोड डलवा दीजिए,दतिया.. <<     KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 12, 2024, 11:00 am
KHABAR : पेट पूजा रेस्टोरेंट पर संपन्न हुआ नगर समस्या सुझाव ग्रुप का दीपावली मिलन समारोह, काव्य पाठ के बाद किया युवा चेहरों का सम्मान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर समस्या सुझाव ग्रुप का दीपावली मिलन पेट पूजा रेस्टोरेंट पर संपन्न हुआ। इस दौरान नामचीन कवियों की मौजूदगी में काव्य पाठ हुआ फिर विधायक की मौजूदगी में चिकित्सा, शिक्षा व विधुती सेवा क्षेत्र में लगे युवाओं का सम्मान भी किया गया।
एनएसएसजी एडमिन विवेक खण्डेलवाल ने बताया कि प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ग्रुप का दीपावली मिलन आमंत्रित सदस्यों की मौजूदगी में बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में समिति सदस्य सन्तोष चौपड़ा, डॉ दीपक सिंहल व प्रोफेसर एनके डबकरा ने सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की।
काव्यपाठ के सूत्रधार ख्यातिनाम कवि प्रमोद रामावत के द्वारा ग्रुप के महिला व पुरुष सदस्यों से काव्यपाठ की बारीकियों को बतलाया। कवियत्री गरिमा चौरसिया ने सरस्वती वन्दना व शिक्षक आत्मसात से जुड़ी कविता प्रस्तुत की। कवियत्री पंकज धींग ने भी माधुर्य से भरी सरस्वती वन्दना के साथ ही भ्रष्ट हुवे नेता, सभी कुर्सी का जुनून, गरीबो का हक मार, चूसते है खून की बेहतरीन कविता सुनाई।
कवियत्री वन्दना नाटेश्वरी ने प्यार के रंग की रोज बरसात हो गजल की सुंदर प्रस्तुति दी वहीं डॉ दीपक सिंहल की स्वरचित धड़कते दिल व मयखाने में बैठना शायरी सुनाकर खूब दाद बटौरी। समाजसेविका आशा सांभर ने भी राजस्थानी गीत सुनाया। प्रख्यात कवि धर्मेन्द्र शर्मा की नारी उत्पीड़न परिस्थितियों पर लिखी जबरदस्त प्रस्तुति ने आज के परिदृश्य को देख सोचने पर मजबूर कर दिया। राष्ट्रीय कवि प्रमोद रामावत प्रमोद के लिखे एक से बढ़कर एक चुनिन्दा शेर शायरियों का दौर से महफ़िल में जान आ गई।
कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि लोकप्रिय विधायक दिलीपसिंह परिहार, एनएसएसजी ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल व मौजूद सदस्यों ने उत्कृष्ट सेवा देने वाले मध्यप्रदेश विधुत मण्डल के शहर यंत्री महीप सोनी, श्रीराम मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सक कमलेश पाटीदार तथा ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल की डॉयरेक्टर गरिमा चौरसिया का मोतियों की माला व दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।
समारोह में समाजसेविका तृप्ति दुआ, रानी राणा, मीना मनावत, प्रवीण मित्तल, राजेन्द्र खण्डेलवाल, मनोज दुआ, संजय जैन, सौरभ भट्ट, संजय श्रीवास्तव, डॉ पंकज सोलंकी, प्रकाश गोयल, प्रवीण मित्तल, रामचन्द्र धनगर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रुप एडमिन विवेक खण्डेलवाल व आभार प्रिंसिपल एनके डबकरा ने माना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE