नीमच। शहर में महिला समन्वय शाखा द्वारा गायत्री मंदिर परिसर में बीती शाम दीपावली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री माता पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। महिला समन्वय शाखा जिला संयोजिका लक्ष्मी प्रेमाणी द्वारा गीत देश धर्म का ध्यान करे प्रस्तुत किया गया। उसके पश्चात समिति प्रार्थना सरिता कश्यप, प्रार्थना का अनुवाद रजिया अहमद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में नीमच विधायक दिलीप सिंह परिहार, विशेष अतिथि आरोग्य भारती मालवा प्रांत जिलाध्यक्ष डॉ आशीष जोशी, गायत्री मंदिर की ट्रस्टी मंजुला शर्मा और अजय भटनागर मौजूद रहे। विधायक दिलीप सिंह परिहार ने महिला समन्वय पर अपने विचार व्यक्त किये। डॉ आशीष जोशी ने आरोग्य भारती, दादी मंजुला शर्मा ने गर्भ संस्कार और अजय भटनागर में स्वदेशी अपनाने पर अपना उद्बोधन दिया।कार्यक्रम में पूनम रोहिडा,प्रेमल लालका, मंजू राठौर, मालती पटेल, मंजू ओझा, शिवा मित्तल, ज्योति बैंस, निर्मला अग्रवाल, ज्योति खंडेलवाल, चंदा सेठिया, ज्योति मेहता, सावित्री शर्मा, मीनाक्षी शाह, निकिता सिंहल, लता अग्रवाल, अनिता खंडेलवाल, नीतू सोनी, माया दवे, जय सोनी, अनुष्का नरेला, ज्योति नरेला, मीना मानवत आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी प्रेमाणी ने किया और आभार अलका गोयल द्वारा माना गया।