तराना। मंगलवार को देवउठनी एकादशी पर जिलेभर में खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है वही माँ अहिल्या की नगरी तराना मे भी खाटू श्याम जी का जन्मदिन हर्षाेल्लास से मनाया गया नगर मे सुबह से ही धार्मिक आयोजन हो रहे है जिसमे अनेक स्थानों पर तुलसी विवाह समारोह भी आयोजित किए गए वही सभी कृष्ण मंदिरो मे इस दौरान बाबा का विशेष श्रृंगार भी किया गया वही शाम 8 बजे स्थानीय उत्तरामुखी हनुमान मंदिर प्रांगण बस स्टेण्ड पर एकादशी के पावन पर्व पर कसेरा परिवार द्वारा एक शाम खाटू वाले के नाम संकीर्तन आयोजित कर बाबा का विशेष दरबार लगाया एवं भगवान खाटू श्याम को छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। दर्शनों के लिए तराना सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे वही देर रात तक पंडित हरि ॐ उपाध्याय के सानिध्य मे भजन गायक तिलक शर्मा उज्जैन, हेमंत शर्मा आगऱ रजत द्विवेदी तराना सहित भजन गायिका खुशी सेन शुजालपुर द्वारा खाटू श्याम के भजनो पर भक्तो का मन मोहा वही बाबा के दरबार की सेवा पंडित धर्मेन्द्र व्यास द्वारा की गई वही इस आयोजन को सफल बनाने मे दिनेश कसेरा अशोक कसेरा, अनिल कसेरा, एवं कसेरा परिवार नें सभी नगर वासियो का आभार व्यक्त किया।