महिदपुर। प्रतिमाह अनुसार इस माह भी शुक्ल पक्ष की देव उठनी एकादशी को संत और श्रद्धालु स्वर्णगिरी की परिक्रमा यात्रा में शामिल हुए। इस बार परिक्रमा में शक्ति धाम मां चामुंडा बिजासन टेकरी महिदपुर वाले माताजी अपने समस्त भक्तों के साथ सम्मिलित हुए और इस पर्वत की परिक्रमा की परिक्रमा प्रात: 9 बजे स्वर्णगिरी पर्वत मुखारविंद ग्राम चरणमया (चिरमिया) से आरंभ हुई जो वीर हनुमान मंदिर आक्याधांगा, श्री बालाजी धाम महू, श्री कृष्ण सुदामा धाम नारायणा होते हुए पुनरू मैत्री धाम स्वर्णगिरी पहुंच कर पूर्ण। परिक्रमा में पधारे श्रद्धालु और संतों का मार्ग में ग्रामीणों द्वारा ओर समाज सेवी विजय सिंह गौतम द्वारा पुष्प वर्षा कर ओर पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। परिक्रमा यात्रा में लगभग 2000 महिला और पुरुष शामिल हुए।