BREAKING NEWS
KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 12:09 pm
KHABAR : रतलाम में मनेगा स्वामी अवधेशानंदजी का जन्मोत्सव, प्रभु प्रेमी संघ का मनेगा स्थापना दिवस, होगी भजन संध्या, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरीजी महाराज द्वारा संस्थापित प्रभु प्रेमी संघ के तत्वावधान में पाटोत्सव का आयोजन होगा। स्वामीजी के जन्मोत्सव के साथ प्रभु प्रेमी संघ का स्थापना दिवस भी मनेगा। कार्यक्रम जोधा बाग में होगा। भजन गायक पं. गोपालकृष्ण शर्मा अपनी सुमधुर प्रस्तुतियां देंगे।

 

कार्यक्रम 15 नवंबर को जोधा बाग में होगा। सुबह 10.30 बजे पादूका पूजन होगा। इसके बाद भजनों की प्रस्तुति होगी। संस्था अध्यक्ष हरीश सुरोलिया ने बताया कि आचार्य महामंडलेश्वर पूज्य स्वामी अवधेशानंदगिरिजी महाराज जूना अखाड़ा के प्रथम पुरूष माने जाते हैं। जूना अखाड़ा भारत का प्राचीन व बड़ा समूह है, जिसके 10 लाख से अधिक नागागण को स्वामीजी ने गुरूदीक्षा प्रदान की है। स्वामीजी उनके पहले गुरू है। उनका मुख्य आश्रम कनखल हरिद्वार और अंबाला में स्थित है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा मौजूद रहेंगे।

 

प्रभु प्रेमी संघ रतलाम के अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, मनोहर पोरवाल, कैलाश व्यास, प्रमोद राघव, केबी व्यास, नारायणलाल शर्मा, नरेश झालानी, रामेश्वर खंडेलवाल, नारायणलाल शर्मा, जयेश झालानी, संजीव पाठक, नवीन भट्ट, अरुण त्रिपाठी आदि गुरूभक्तों ने पाटोत्सव में अधिक से अधिक उपस्थित होने का आह्वान किया हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE