चित्तौड़गढ़। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेवा केंद्र संचालिका राज योगिनी आशा दीदी ने बताया की पौराणिक कथाओं में कहा गया है देवउठनी ग्यारस के दिन तुलसी जी की पूजा करने से विष्णु जी प्रसन्न होते हैं। अर्थात इस दिन सभी ने अपने-अपने नाम से देव प्रज्वलित किया और तुलसी जी को चुनरि अर्पित की। उन्होंने बताया कि आज का दिन सभी बड़े हर्षाेल्लास के साथ मनाते हैं। विष्णु जी यानी हमारे भीतर व्यर्थ व नेगेटिव किसी भी प्रकार का जहर हमारे भीतर न हो सबके प्रति हमारी निस्वार्थ प्यार की भावना हो, तभी विष्णु जी प्रसन्न होकर हमारे परिवार को सुख शांति का समृद्धि का वरदान देते हैं।