BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 5:26 pm
NEWS : गोपाल मंदिर में लगेगी लिप्ट और फव्वारें, जब-जब धरती पर जरूरत होती है, भगवान अवतार में आ जाते है-गीता मनीषी, पढे़ विशाल श्रीवास्तव की खबर 

Share On:-

भवानीमंडी। शहर की श्री गोपाल गौशाला मेें के नवनिर्मित श्री गोपाल मंदिर में बुधवार को भगवान की नव स्थापित मूर्तियों के श्रृंगार दर्शन होते ही वहां पर जारी पांच दिवसीय मूर्तिप्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हो गया। मंदिर में भगवान गोपाल कृष्ण, सांवरिया सेठ और खाटूश्याम की मूर्तियों के लिए गत दिनों से प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम जारी था। आज हवन की समाप्ति और उसके बाद मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होकर जैसे ही दर्शन के लिए पट खुले वहां मौजूद श्रद्धालु आनंद से झूम उठें। इस अवसर पर अतिथियों ने उद्घाटन पट्टिका का अनावरण कर, सत्संग भवन का भी फीता काटकर उद्घाटन किया। कार्यक्रम के बाद भंडारे का आयोजन किया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक कालूराम मेधवाल ने गौशाला के पास नाले किनारे रिटर्निंग वाल के लिए विधायक कोष से दस लाख रूपए देने की भी घोषणा की। जबकि नगर पालिकाध्यक्ष कैलाश बोहरा ने 5 लाख की लागत से फव्वारा और एक जगह हाईमास्ट लाइट तथा कोटा ऐलन के श्री गोविंद महेश्वरी परिवार ने मंदिर में लिप्ट के लिए 5.31 लाख रूपए, खाद्य पदार्थ व्यापार महासंघ के जिलाध्यक्ष राजेश नाहर ने डिृ्रंकिंग वॉटर कूलर के लिए 60 हजार रूपए देने की घोषणा की।


इस अवसर पर आयोजित एक कार्य्रकम मंे हरियाणा प्रांत के कुरूक्षेत्र महामंडलेश्वर स्वामी श्री ज्ञानानंदजी गीता मनीषी ने सनातन धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि धरती पर जब-जब भी जरूरत होती है भगवान विभिन्न रूप में अवतार लेकर आ जाते हैं। यह केवल सनातन धर्म में ही संभव हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यह सनातन धर्म में ही संभव है कि यहां पर अनेक देवी-देवता होते हुए भी सब एक हो जाते है। इस अवसर पर उन्होंने गोपाल मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा और वहां पर जारी गोसेवा की तारीफ करते हुए लोगों से इससे जुड़ने को कहा। उन्होंने आशा व्यक्त की यह स्थान भविष्य में बहुत बड़ा धर्म स्थल बनकर उभरेगा। इस अवसर पर कोटा ऐलन के गोविंद माहेश्वरी, आरटीएम के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश राजपुरोहित तथा महावीर सर्राफ-सूरत, डॉ जेके अरोडा आदि मचासीन थे।


इससे पूर्व गौशाला संचालन समिति के अध्यक्ष कमल सुरेका ने गोपाल मंदिर में दान देने वाले दानदाताओं का आभार प्रदर्शन करते हुए मंदिर में द्वितीय एवं तृतीय चरण के कार्यों की जानकारी दी। मंदिर कोषाध्यक्ष प्रकाश गुप्ता ने गोपाल मंदिर की बुनियाद से निर्माण होने तक की प्रेरणादायक घटनाओं का उल्लेख किया। संरक्षक ओमप्रकाश चतुर्वेदी ने मंदिर संचालन समिति की घोषणा की। जिसमें कमल सुरेखा को अध्यक्ष, प्रकाश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, गोविंद भराड़िया को मुख्य व्यवस्थापक एवं डीके गुप्ता रिटा. एसई, प्रीतपालसिंह तथा सुमनलता चतुर्वेदी एवम् मारवाड़ी महिला मंडल, पुरूषोत्तम कचौलिया तथा नित्य संकीर्तन मंडल, गिरिश सोमानी एवम् व्यापार महासंघ, हर्षित डड्डा, मनोज महेश्वरी गोरू, वैभव आचौलिया, राकेश माधवानी, सौरभ बंसल, प्रतापंिसंह झाला, दिलीप सैनी को सदस्य बनाया गया है।


इस अवसर पर मंदिर निर्माण में निशुल्क योगदान करने पर सिविल इंजीनियर महावीरसिंह मंडलोई एवं प्रतीक्षा पोरवाल का समन पत्र देकर सम्मान किया गया। जबकि मार्बल का कार्य करने वाले यतींद्र शर्मा का भी अभिनंदन पत्र देकर सम्मन प्रदर्शन किया गया। गौशाला के संरक्षक ओमप्रकाश चतुर्वेदी, दुर्गा प्रसाद पारेता, अध्यक्ष यशवंत डड्डा एवं गोविंद भराड़िया, हरगोपाल भराड़िया, विनय आस्तोलिया, सचिव पदम भंडारी, कोषाध्यक्ष जितेंद्र गर्ग तथा विवेक जैन यश नाहर, मोनू आचोलिया, सौरभ बंसल प्रीतपालसिंह, गिरिश सोमानी आदि ने अतिथियों का स्वागत किया।


आनंदित हो उठे श्रद्धालु,मंदिर पर दर्शन के लिए लगी कतार
भवानीमंडी। आज जैसे ही मंदिर मेें प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर के पट खुले श्रद्धालु आनंदित होकर नाच उठे। मंदिर में दर्शन के लिए आने वालों का दोपहर बाद से ही तांता लगा हुआ है, जो शाम तक भी जारी था। लोग मंदिर के प्रथम तल पर खड़े होकर तथा वहां की अष्टभुजाकार सीढ़ियों पर खड़े होकर अपने परिवार के साथ सेलफी लेते दिखें।


म्ंादिर कार्यक्रम के वक्त गुरूसिंह सभा के सिक्ख सेवा दल के करीब एक दर्जन कार्यकर्ताओें ने जूताधर बनाकर श्रद्धालुओं के जूतों का संभालने का कार्य किया। जिसकी अन्य लोगों ने खूब तारीफ की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE