खरगोन। प्रथम गुरु श्री गुरुनानकदेवजी के प्रकाश पर्व के निमित्त बुधवार को शहर में भव्य नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन को लेकर सिक्ख समाजजनों में उत्सवी माहौल नजर आया। दोपहर में तिलक पथ स्थित श्री गुरुद्वारा साहेब से पंच प्यारों और गुरुग्रंथ साहब की अगुवाई में श्रद्धा और आस्था के साथ कीर्तन की शुरुआत हुई। सुसज्जित रथ में विराजित गुुरुग्रंथ साहब के आगे पंचप्यारे चल रहे थे, जिनकी अगुवाई फूल बरसाकर की गई। समाज की बालिकाएं पंच प्यारों की राहों में फूल बरसाकर स्वागत- सत्कार करते चल रही थी, वहीं स्त्री सत्संग जत्थे की महिलाएं गुरुवाणी से श्री गुरुनानकदेवी और गुरुग्रंथ साहब का जसगान कर रही थी। नगर कीर्तन का जगह-जगह मंच लगाकर पुष्पवर्षा के साथ ही जलपान स्टॉल लगाकर स्वागत- सत्कार किया गया।
समाज प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, मनजीत सिंह भाटिया आदि ने बताया कि समाज प्रधान हरचरण सिंह भाटिया, मनजीत सिंह भाटिया ने बताया 15 नवंबर को श्री गुरुद्वारा साहेब में गुरुनानकदेवजी का जन्मोत्सव भक्ति भाव से मनाया जाएगा। यहां रागी जत्थे द्वारा गुरु का जसगान होगा, रात्रि में बाल कवि होगा इसके बाद आकाशीय आतिशबाजी भी की जाएगी।