कुकड़ेश्वर। आमद रोड स्थित सार्वजनिक मुक्तिधाम पर नगर निवासी एवं सेवानिवृत्त शिक्षक कन्हैया दास, पिता रामचंद्र दास बैरागी ने समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए दो ट्राली लकड़ी का दान किया। उनके इस महान कार्य को समाज में अत्यंत सराहा गया है और इसे समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत माना गया है।
सार्वजनिक मुक्तिधाम समिति के सदस्य सुधीर चंद पटवा, शांतिलाल जोशी, महेंद्र पटवा, तेजकरण सोनी, विनोद जोधावत, दिलीप पटवा, कैलाश जोधावत, रमेश नाथ योगी और सुनील चौधरी ने कन्हैया दास के इस सराहनीय योगदान के लिए आभार प्रकट किया। सभी ने उनके दीर्घायु, स्वस्थ और प्रसन्नचित्त जीवन की कामना की। कन्हैया दास के इस समाजसेवा के कार्य ने अन्य लोगों को भी समाज कल्याण के लिए प्रेरित किया है।