BREAKING NEWS
KHABAR : आदिवासी छात्रों के आंदोलन के बाद बीईओ का.. <<     BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 13, 2024, 6:59 pm
NEWS : सामाजिक संस्था बन्धन विवाह समिति द्वारा सर्व धर्म सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन हुआ आयोजित, 30 जोड़े बंधे वैवाहिक बन्धन में, पढे़ रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। निंबाहेड़ा में देवउठनी ग्यारस के अवसर पर बन्धन विवाह सम्मेलन समिति द्वारा 12 नवम्बर मंगलवार को सर्व धर्म सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन दशहरा मैदान परिसर में आयोजित किया गया। 

 

बन्धन विवाह सम्मेलन समिति के पदाधिकारियों ने विवाह के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि यह सर्व धर्म सर्व समाज का सामूहिक विवाह सम्मेलन 10 वां आयोजित किया गया हैं, तथा मंगलवार को हुए विवाह सम्मेलन में कुल 30 जोड़े वैवाहिक  बन्धन में बंधे। इन वैवाहिक 30 जोड़ों में 25 हिन्दू समाज और 5 मुस्लिम समाज के जोडे थे इन वर वधुओं को अपने अपने सामाजिक रीति रिवाज़ के अनुसार पंडित जी द्वारा लग्न के फेरे और मौलाना सा. द्वारा निकाह पढ़ाया गया। उक्त सर्व धर्म सर्व समाज सामूहिक विवाह सम्मेलन में वैवाहिक जोड़ों के साथ बड़ी संख्या में परिवारजन,रिश्तेदार, महिलाएं,पुरुष,बच्चे, बच्चियां एवम् बाराती गण उपस्थित थे। सभी ने नवविवाहित जोड़ों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की।


इस अवसर पर आचार्य कृष्णा पंडित,पंडित राजेश शर्मा, सीमा मैडम, गुड्डू भाई वकील, मांगीलाल सोलंकी, नरेन्द्र लोहार,विकास बैरागी, प्रभुलाल मीणा, उदयराम पहाड़िया, मयंक आहूजा, सचिन सालवी, सुनील माली, राम बाबू सोनी, बाबूलाल तेली,लादू राम,रेखा मंडल,शंकर लाल जाट, प्रवीण सिंघवी, अंबालाल, गोपाल सुथार,रामदेव प्रजापत,सुरेश धाकड़, गोविन्द रैगर, ललित माहेश्वरी, राधेश्याम कुमावत,सुनील एवम् रमेश सेन इत्यादि समिति के पदाधिकारियों ने अपनी सहभागीदारी निभाते हुए सेवाएं प्रदान की।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE