BREAKING NEWS
BIG NEWS : जनसंवाद में गूंजी जनता की आवाज,.. <<     KHABAR : दतिया में मेहरबान मानसून, फिर भी सामान्य.. <<     KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 14, 2024, 3:27 pm
BIG NEWS : सीएम मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, धार और शहडोल में होंगे भव्य आयोजन, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान बिरसा मुंडा जयंती पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती मनाने की जो घोषणा की, यह निर्णय इतिहास के पन्ने पर ध्यान आकर्षित करता है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ भगवान बिरसा मुंडा ने बिहार-झारखंड से खड़े होकर के हमारे समाज का प्रबल प्रतिरोध स्थापित किया और आदिवासी अंचल से आंदोलन की जो मालिका बनी उसके कारण अंततः अंग्रेजों को भारत छोड़ना पड़ा। उन्होंने कहा कि जीते जी जो अपने संघर्षों के कारण मनुष्य भगवान का दर्जा पा गए, ऐसे भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मध्य प्रदेश सरकार भी मना रही है।


मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा कि हम दो बड़े कार्यक्रम कर रहे हैं, वैसे तो सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम करने की हमने अपेक्षा की है। लेकिन धार और शहडोल जिले में बड़े आयोजन हो रहे हैं। उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि आइए, इस कार्यक्रम को सफल बनाएं और भगवान बिरसा मुंडा के इन सारे पक्षों को सामने लाएं जिनसे हमारा स्वतंत्रता आंदोलन मजबूत हुआ, मेरी अपनी ओर से आप सब को बधाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE