नीमच। वीरेंद्र कुमार सखलेचा शासकीय मेडिकल कालेज ने सुवाखेड़ा गांव के लोगों को स्वास्थ सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए गोद लिया है। ज्ञात रहे एनएमसी के मापदंड के अनुसार, एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के प्रत्येक विद्यार्थी को कम से कम 5 परिवार गोद लेने होते है और पूरी 5.5 वर्ष की पढ़ाई के पूरे समय तक उस परिवार के प्रत्येक व्यक्ति के स्वास्थ की देखभाल करनी होती है। इसे नेशनल मेडिकल कमिशन ने फैमिली अडॉप्शन प्रोग्राम का शीर्षक दिया है।
इसी तारतम्य में डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया के नेतृत्व में एवं सामुदायिक चिकित्सा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. आदित्य बेरड़ के मार्गदर्शन में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के 100 विधार्थी ने विधायक ओमप्रकाश सखलेचा के विधानसभा क्षेत्र का ग्राम सुवाखेड़ा के 500 परिवारों को गोद लिया एवं उनके स्वास्थ्य से संबंधित सभी जानकारी अपनी पुस्तिका में भरी एवं अपने मोबाइल नंबर दिए, जिससे वो जरूरत पड़ने पर उनसे स्वास्थ्य संबंधी सलाह ले सके।
इस अवसर पर डीन डॉ. अरविंद घनघोरिया, डॉ. आदित्य बेरड़, डॉ. आदेश पाटीदार, डॉ. रेनू वाघमारे, डॉ. सचिन परमार, डॉ. चेतन शर्मा, डॉ. जगमोहन धाकड़, डॉ. निशांत गुप्ता, डॉ. नरेश बैरवा, डॉ. शिवानी सोलंकी, बीएमओ डॉ. राजेश कुमार मीना, विनोद, सरपंच इंद्रा यादव, ऐएनएम सुमित्रा, आशा, आंगनवाड़ी एवं अन्य स्वास्थ्य विभाग के लोग मौजूद रहे। यह जानकारी मेडिकल कालेज के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. निशांत गुप्ता ने दी।