BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 12:16 pm
KHABAR : उज्जैन में कार्तिक पूर्णिमा पर भक्तों की भारी भीड़, शिप्रा नदी में श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाकर किया दान पुण्य, शाम को होगा दीपदान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शिप्रा नदी के रामघाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। देश भर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्तिक पूर्णिमा पर्व पर शिप्रा नदी में डुबकी लगाने पहुंचे। श्रद्धालुओं ने यहां स्नान कर दान पुण्य भी किया।


पंडित राजेश जोशी ने बताया कि, कार्तिक मास में आने वाली पूर्णिमा का महत्व अधिक होता है। देव उठनी ग्यारस से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक देव दिवाली मानाने की परम्परा है। पूर्णिमा को शाम को नदियों पर दीप दान किया जाता है। यम की यातना से मुक्ति पाने के लिए दीप दान की परम्परा है।


उज्जैन शिप्रा नदी के राम घाट, बनारस, हरिद्वार, नर्मदा नदी के किनारे सहित कई बड़ी नदियों में स्नान और दीपदान की परम्परा है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा का यह दिन धार्मिक और आध्यात्मिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है। कार्तिक पूर्णिमा का दिन देवी-देवताओं को खुश करने का दिन होता है। इसीलिए इस दिन लोग पवित्र नदियों में डुबकी लगाकर और दान-दक्षिणा करके पुण्य कमाते हैं।


शाम 4 बजे से होगा दीपदान
शाम चार बजे से भक्त शिप्रा नदी में दीपदान करने भी पहुंचेंगे। शिप्रा नदी में स्नान करने आए भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए घाटों पर बचाव दल को लगाया गया था। माइक पर लगातार अनाउंसमेंट किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को गहरे पानी में जाने से एसडीइआरएफ और होमगार्ड के जवान लगातार रोक रहे थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE