BREAKING NEWS
KHABAR : दतिया में भारी वर्षा के बीच कलेक्टर ने.. <<     KHABAR : खाद के लिए उमड़ी किसानों की भीड़, पुलिस ने.. <<     NEWS : सावन में ब्रह्ममुहूर्त से गूंज रही शिव.. <<     NEWS : निम्बाहेड़ा विधानसभा को 10.88 करोड़ की सड़क.. <<     निजी खेत में जेसीबी से खंती खुदवाने पर विवाद,.. <<     बड़वानी में आज से 'मुख्यमंत्री जन विश्वास.. <<     KHABAR : सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा 10 अगस्त से,.. <<     कुंवरपुर शिव मंदिर में अभद्रता का मामला,.. <<     KHABAR : दिल्ली में गौ सम्मान आह्वान अभियान की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ और नीमच सीमा से सटे मंदिर में.. <<     KHABAR : प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए संकेतक.. <<     KHABAR : महू रोड पर ठेकेदार की लापरवाही से टूटे 4-5.. <<     KHABAR : इंदौर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, अवैध.. <<     BIG NEWS : मंदसौर से गुजरात तक एमडी ड्रग्स का खेल.. <<     KHABAR : कोई नई योजना लानी है तो 31 अक्टूबर तक बताओ,.. <<     KHABAR : रतलाम में रात को आम आदमी बने कलेक्टर, बिना.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 3:19 pm
KHABAR : 31 हजार दीपों से जगमग हुआ नर्मदा घाट, मंडलेश्वर में बैकुंठ चतुर्दशी पर हुआ लेजर शो, तस्वीरों में देखें आयोजन की झलकियां, पढे़ खबर

Share On:-

खरगोन। जिले में मंडन मिश्र की नगरी मंडलेश्वर में बैकुंठ चतुर्दशी पर दीपदान हुआ। यहां गुरुवार रात अयोध्या की तर्ज पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। घाटों पर मां नर्मदा का आंचल 31 हजार दीपों से जगमगा उठा। सकल हिंदू समाज ने दीपोत्सव आयोजन की अगुआई की।


नर्मदा घाटों पर शहर सहित क्षेत्र की महिलाओं ने घाट पर पहुंचकर स्वास्तिक भारत माता सहित कई धार्मिक आकृतियों में दीप जलाए। 25 हजार से ज्यादा नर्मदा भक्त पहुंचे। यहां रात 9 बजे नर्मदा व भारत माता की आरती हुई। रंगीन बैलून में दीपक छोड़े गए। रात 11.30 बजे तक लेजर शो चला।


धार्मिक चिन्हों के जलाए दीपक
नर्मदा घाट की पारंपरिक सजावट की गई। दीपदान व आरती के बाद रात 10 बजे से आकर्षक लेजर शो हुआ। स्वास्तिक, ॐ,अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर व अखंड भारत, दीपक सहित कई धार्मिक चिन्हों के चित्र आकृति में दीप जलाए। लेजर शो व भारत माता की आरती आकर्षण का केंद्र रही।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE