BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 3:43 pm
KHABAR : श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन ट्रस्ट और अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति नीमच ने सौंपा नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चौपड़ा को ज्ञापन, उठाई ये मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। श्री वर्द्धमान स्थानकवासी जैन ट्रस्ट और अखिल भारतीय जैन दिवाकर संगठन समिति नीमच ने आज नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा को ज्ञापन‌ दिया। चूंकि कल संपन्न हुई नगर परिषद की बैठक में जैन दिवाकर द्वार और‌ दिवाकर स्मारक की अनुमति के प्रस्ताव को आगामी बैठक में लाया जाना तय हुआ था। इस प्रस्ताव को आगामी बैठक में लाए जाने की बात के बाद समाज जनों ने नाराजगी व्यक्त की है। दोनों समितियां द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि बड़ी विडंबना है कि जिस धरा पर गुरुदेव ने जन्म लिया,उसी धरा पर जैन समाजजन द्वारा दिवाकर द्वार व दिवाकर स्मारक के निर्माण के लिए नगरपालिका से सिर्फ स्वीकृति मांगी गई थी,जिसका संपूर्ण व्यय समाज द्वारा किया जाना है। इस बारे में समाजजनों ने कहा कि 14 नवंबर को दिवाकर जयंती थी और उसी दिन परिषद की बैठक में पार्षद वंदना खंडेलवाल, दारा सिंह यादव,योगेश प्रजापत, छाया जायसवाल आदि पार्षदों ने विरोध करते हुए इसे आगामी कर दिया। परंतु इसी परिषद में एक और द्वार का प्रस्ताव आया,जिसे स्वीकृति दे दी गई। समाज जनों ने कहा कि उस द्वार के लिए हमारा कत्तई विरोध नहीं है।परंतु जैन समाज के साथ यह दोहरा मापदंड अनुचित है। समाज जनों ने कहा कि पूज्य गुरुदेव श्री जैन दिवाकर जी चौथमल जी महाराज साहब का नाम नीमच ही नहीं पूरे भारतवर्ष में आदर और श्रद्धा के साथ लिया जाता है। दिवाकर जी महाराज साहब के नाम से अनेक प्रकल्प देश भर में संचालित होते हैं। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि विधायक दिलीप सिंह परिहार स्वयं नीमच सिटी के निवासी है। भव्य दिवाकर द्वार और स्मारक बनने से शहर की सुंदरता में चार चांद लगेंगे। ज्ञापन में मांग की गई है कि 5 दिन में नगर परिषद का विशेष सम्मेलन बुलाकर इस प्रस्ताव को स्वीकृत किया जाए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE