नीमच। शहर में आज श्री चारभुजा नाथ देवनारायण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा और स्थापना अभिजीत मुहूर्त में दिन में 12.15 बजे तिलक मार्ग स्थित श्री राम मंदिर में की गई। इसी के साथ तीन दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आज समापन हुआ। इस अवसर बड़ी संख्या में विभिन्न राज्यों शहरों से आए माहेश्वरी समाज के धर्मावलंबी और श्रद्धालुओं ने भाग लिया। प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम पूरे विधि विधान, पूजा अर्चना और मंत्रोच्चार के साथ विद्वान पंडितों की उपस्थिति में हुआ।
उल्लेखनीय है कि तीन दिवसीय श्री चारभुजा नाथ की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की शुरुआत ध्वज यात्रा से की गई थी। इस दौरान सुंदरकांड, कलश यात्रा, भजन संध्या और विभिन्न धार्मिक और सामाजिक आयोजन हुए। बताते चलें कि इस दिव्य महानुष्ठान कार्यक्रम का लाभार्थी रामनाथ रामकिशन गट्टानी परिवार रहा।