BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : सड़क हादसों में जान बचाने के लिए नीमच.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मन्दसौर.. <<     NEWS : हरियालो राजस्थान अभियान के तहत कपासन में 110.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : समान नागरिक संहिता पर जिला स्तरीय.. <<     NEWS : सेवा शिविरों में मिली बड़ी राहत, मौके पर.. <<     NEWS : 1 जुलाई से शुरू होगा भेड़ निष्क्रमण, 1.15 लाख.. <<     NEWS : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिलेभर में.. <<     NEWS : श्रीमद्भागवत कथा के द्वितीय दिवस पर राजा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     NEWS : एडीजी (प्रशिक्षण) राघवेंद्र सुहास का दो.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : नीमच में प्राकृतिक खेती विषयक जिला.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     BIG NEWS : मालवा के नीमच में झमाझम, भारी उमस के बाद.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मजदूर परिवारों के बीच पहुंचे कांग्रेस.. <<     BIG NEWS : नगर का नाम रोशन कर सीए बने चर्चित बसेर,.. <<     खरगोन में जलसंकट पर फूटा किसानों का.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
November 15, 2024, 4:27 pm
BIG NEWS : जानू मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं, लेकिन.., 55 हजार लेकर गर्लफ़्रेंड ने किया इंकार, प्रेमी ने आग लगाकर की आत्महत्या, प्रेमिका पर मामला दर्ज, पढे़ खबर 

Share On:-

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के डबरा में 10 दिन पहले प्रेमिका के धोखे से आहत प्रेमी ने खुद को आग लगाकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने जांच के बाद प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। मृतक प्रेमी ने अपने घर के सामने ही अपने ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली थी, घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पहुंची थी। जिसके बाद घायल प्रेमी को इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया था। जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। लेकिन मृतक मरने से पहले पुलिस को प्रेमिका के आरोप लगा कर गया।


जानकारी के अनुसार, टेकनपुर चौकी के पास स्थित रामपाल कॉलोनी निवासी भवानी पटेल ने 3 नवबंर को आग लगाकर अपनी जान देने का प्रयास किया था। उसे गंभीर हालत में परिजनों ने उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था। घटना का पता चलते ही पुलिस और तहसीलदार मौके पर पहुंचे और उसका बयान लिया। जिसमें पता चला था कि उसका सावित्री नाम की विधवा महिला से प्रेम संबंध थे। महिला सावित्री उसकी चाची नर्मदा पटेल के घर में 6 महीने पहले किराए से कमरा लेकर रह रही थी, इसी बीच वह अपनी चाची से मिलने घर आया था। तभी उसकी मुलाकात महिला से हुई थी, और बातचीत होने के बाद उन दोनों में प्रेम प्रसंग हो गया था।


महिला को दीपावली पर अपने साथ बाहर ले जाने के लिए भवानी ने 55 हजार रुपए दिए थे। जब जाने का समय आया तो महिला अपने वादे से मुकर गई। जिससे दुखी होकर उसने अपने आप को आग लगा ली। युवक की मौत के बाद पुलिस ने महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज कर लिया है। आग में झुलसने के बाद अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे घायल प्रेमी भवानी पटेल ने अपने परिजनों को एक वीडियो में बताया कि घटना से एक दिन पहले रात को उसकी प्रेमिका से फोन पर बात हुई थी। प्रेमिका से फोन पर कहा कि ‘जानू मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं’, लेकिन उसके अलावा वह अन्य लोगों से इधर-उधर बात करती थी। उसी रात वह उससे मिलने उसके घर पर पहुंचा।


वह घर पर नहीं थी, तो वह वही सो गया था, वह भितरवार थी या कहीं और थी उसे पता नहीं था। मामले की जानकारी देते हुए टेकनपुर थाना चौकी के इंचार्ज बालवीर मावई ने बताया कि 3 नवंबर को प्रेमिका के धोखा देने से नाराज होकर आग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के बयान और जांच के बाद प्रेमिका के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया गया है। महिला की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे हैं जल्द ही उसे गिरफ्तार का न्यायालय के समस्त पेश किया जाएगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE