चित्तौड़गढ़। शांति भवन सेती में विराजित श्रमण संघीय उपप्रवर्तनी विजय प्रभा जी म सा आदि ठाना के सानिध्य में जैन दिवाकर गुरुदेव चौथमल जी म सा की 147 वी जन्मजयंती हर्ष उल्लास और समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सेती स्थित शांति भवन से एक शोभा यात्रा निकाली गई जो सेती के मुख्य मार्गों से होते हुए शांति भवन में धर्म सभा में परिवर्तित हो गई।
गुणानुवाद सभा को संबोधित करते हुवे गुरुदेव जितेंद्र मुनि म सा, उपप्रवर्तनी विजय प्रभा जी म सा आदि ठाना ने गुरुदेव चौथमल जी महाराज के जीवन के चरित्र के व्यक्तित्व और कर्तव पर प्रकाश डालते हुए उन्हें मानवता का मसीहा, जैन धर्म प्रचारक ,दलित और वंचित के प्रति संवेदनशील, एवं झोपड़ों से लेकर महलों तक पहुंचने वाला सदी का महान संत बताया।
धर्मसभा में सेती संघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चंडालिया, चित्तौड़ संघ अध्यक्ष किरण डांगी, पूर्व अध्यक्ष मनसुख पटवारी, पूर्व मंत्री डॉ आर एल मारु, अजित नाहर,मदन लाल भड़कतिया, सरोज नाहर ,दिवाकर महिला मंडल सेती, दिवाकर महिला परिषद चितौड़गढ़, चंदनबाला महिला मंडल, ब्राह्मी सुंदरी बालिका मंडल ने भी इस अवसर पर अपने भाव प्रकट किए। सुनील सिपानी ने सुंदर स्तवन प्रस्तुत किया। धर्म सभा में महावीर मंडल चित्तौड़गढ़ के अध्यक्ष राजेंद्र दोशी, श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संस्थान चितौड़गढ़ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष किरण डांगी, मंत्री प्रदीप बाबेल ,कोषाध्यक्ष प्रदीप भड़कतिया का संघ द्वारा अभिनंदन किया गया। सभा का संचालन संघ संरक्षक ऋषभ सुराणा ने किया। गुणानुवाद सभा के पश्चात गौतम प्रसादजी का आयोजन किया गया। आज शुक्रवार को चातुर्मास समाप्ति पर शांति भवन में विदाई समारोह आयोजित किया गया एवं लोकाशाह जयंती मनाई गई।
गुरुदेव जितेंद्र मुनि म सा उप परवर्तनी विजय प्रभा जी म स एवं अन्य साध्वियों ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि इन चार महीनो में उन्होंने जो भी धर्म चर्चा की है उसे जीवन में उतारने का प्रयास करें। संघ अध्यक्ष लक्ष्मी लाल चंडालिया ने आध्यात्मिक और तप तपस्या के साथ बहुत ही सफल चातुर्मास आयोजित होने पर श्रमण संघ के सभी संघों एवं संगठनों को सहयोग के लिए आभार प्रकट किया । उन्होंने महासती मंडल के प्रति आदर भाव प्रकट हुए उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना प्रकट की। सभा का संचालन संरक्षक ऋषभ सुराणा द्वारा किया गया जिन्होंने महासती मंडल को उनके संयमी जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगल कामनाएं प्रेषित की एवं ज्ञात अज्ञात त्रुटियों के लिए क्षमा याचना प्रस्तुत की।
विदाई समारोह में संघ मंत्री दिलीप जैन ने चातुर्मास का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया ।संघ के सभी संगठनों ने विदाई समारोह में अपने भाव प्रकट किए एवं साध्वी मंडल के लिए मंगल कामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर संघ संरक्षक अभय संजेती, सुरेश मेहता,सरोज नाहर, प्रदीप बाबेल, छोटू लाल सुराणा उर्मिला सुराणा, दीपक कर्णावत सुधीर जैन, भव्य जैन, पारसमल बाबेल आदि कई वक्ताओं ने चातुर्मास समाप्ति पर अपने भाव प्रकट किए। चातुर्मास के दौरान सेवा देने वाले सेवादारो को पारितोषिक देकर सम्मानित किया गया।