जतारा। बाल्मिकी समाज द्वारा नवनियुक्त बाल्मिकी समाज अध्यक्ष दाताराम बाल्मीकि को बनाए जाने पर दाताराम बाल्मिक ने किया सभी बाल्मिक समाज के पदाधिकारी एवं समाज का सम्मान आपको बता दे विक्की वाल्मीकि ने बताया दाताराम बाल्मिक को जतारा ब्लॉक का बाल्मिक समाज का अध्यक्ष बनाया गया यह कार्यक्रम पुरानी सब्जी मंडी में किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राजेंद्र रही के अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महा दलित संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश उटमलिया एवं तहसील अध्यक्ष कपिल नाहर रहे उटमालिया ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर पूर्ण विश्वास है कि हमारे समाज के लिए हमारे हित में और जनता के हित में पार्टी अच्छा काम कर रही है और कल भी करेगी हमें पूर्ण विश्वास है परंतु बड़ी अफसोस की बात तो यह है कि हमारे समाज के लोग नगर परिषद तक सीमित है सफाई का काम करते है लेकिन उनको उसे हिसाब से पारश्रमिक नहीं मिलता है आज हमारे समाज विकास में बहुत पीछे है जिससे हम इस बात को शासन प्रशासन से अपेक्षा करते है इसी क्रम में सभा को संबोधित कहते हुए ब्लॉक अध्यक्ष दाताराम पहलवान ने कहा कि समाज की जो अशिक्षित लोग हैं उनको शिक्षित किया जाएगा और समाज विकास की ओर गति देने का काम करेंगे इसके अलावा जो समाज की ओर से हमें दायित्व सोप जाएगा हम उसकी पूरी कर्तव्य निष्ठा से निर्वहन करेगे इस बात को रखते हुए उन्होंने सभी का आभार व्यक्त किया।