नीमच। नीमच नगर की प्रतिष्ठित संस्था संगीत मंच के द्वारा स्थानीय टाउन हॉल में अत्यंत ही गरिमामय वातावरण में संगीत निशा का आयोजन किया गया। सुरमई संगीत के इस कार्यक्रम में नीमच के अलावा मंदसौर एवं मनासा से आए गायकों ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। जिसकी संगीत प्रेमियों ने जमकर सराहा। कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन और पंकज श्रीवास्तव व शुचि श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना से हुई। प्रोफेसर पंकज तिवारी का गीत पर्दा है पर्दा.... ने कार्यक्रम में समा बांध दिया पंकज श्रीवास्तव एवं शुचि श्रीवास्तव का गीत मैं से मीना से ना साकी से.... ने काफी वाही-वाही लूटी वही मंदसौर से आई हुई भजन गायिका प्रेरणा भटनागर ने अपने भजनों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।मंदसौर से आई हुई हर्षिता ने भी नए पुराने गीतों एवं गजलों को प्रस्तुत कर सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में नवीन मकवाना, जेएस संगत लता, संध्या बोथरा, उषा लोढ़ा, आदित्य तिवारी मैं भी सुंदर-सुंदर गीत गाए। देखकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी उल्लेखनीय भूमिका निभाई। इस अवसर पर डॉक्टर नरेंद्र कुमावत, फिजियोथैरेपिस्ट दीपक श्रीवास्तव बैडमिंटन कोच, लुभाना हिना ब्यूटी पार्लर,आशीष लोट,भजन गायिका प्रेरणा भटनागर का सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोष चोपड़ा और जम्बू कुमार जैन द्वारा किया गया।कार्यक्रम का पंकज तिवारी और पंकज श्रीवास्तव ने किया। आभार प्रदर्शन हेमंत शर्मा ने किया।