चीताखेड़ा। स्थानीय माली समाज में स्वर्गीय श्री सीताराम माली पारोलियाद्ध की धर्म पत्नी एडवोकेट रमेश चंद्र माली की पूज्य माताजी व दीपक माली, एडवोकेट अंतिम माली की पूज्य दादी जी एवं हार्दिक की पड़दादी जी व यशवंत माली की पूज्य नानी जी 95 वर्षीय सोहन बाई माली पारोलिया का रविवार शाम को दुःखद निधन हो गया। जिसकी अंतिम शवयात्रा दिनांक 9 दिसंबर 2024 सोमवार को प्रातः 10 बजे चीताखेड़ा माली मौहल्ले में स्थित निवास स्थान से निकाली गई। अंतिम यात्रा में गणमान्य नागरिकों ने शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धासुमन अर्पित किए। उल्लेखनीय है कि सोहन बाई माली हंसमुख, मृदुभाषी, मिलनसार महिला थी। उपरोक्त जानकारी पत्रकार भगत मांगरिया ने दी।
