चित्तौड़गढ़। प्रयागराज में 13 जनवरी से प्रारंभ हो रहे महाकुंभ को पर्यावरण युक्त बनाने , श्डिस्पोजल मुक्त बनाने के लिए चित्तौड़ विभाग से पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के माध्यम से स्टील की थाली और थैली का संग्रह कर प्रयागराज के लिए रवाना किया गया।
यह जानकारी देते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के नगर संयोजक सतीश सोनी ने बताया कि आज दोपहर संघ कार्यालय वसुधा से चित्तौड़ विभाग के कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न संगठनों सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से एकत्र किए गए थाली व थैली को समारोह पूर्वक विभाग संघ चालक हेमंत जैन सह प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल जिला संघ चालक अनिरुद्ध सिंह भाटी आदि के सानिध्य में थाली थैली की वैदिक मंत्र उपचार से पूजा कर केसरिया ध्वज दिखाकर रवाना किया गया। उक्त सामग्री ट्रांसपोर्ट के माध्यम से प्रयागराज तक पहुंचाई जाएगी जहां पर सभी अखाड़ों में ,भोजन के लंगरों में वितरित की जाएगी। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विभाग संघचालक हेमंत जैन ने बताया कि समाज ने बड़े उत्साह के साथ थाली थैले के लिए सहयोग दिया। विशेष रूप से अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता नगर के महिला मंडल तथा विभिन्न सामाजिक संगठन होने का भी सहयोग रहा। जिनमें प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ ,लघु उद्योग भारती, भारतीय जनता पार्टी ,शिक्षक संघ राष्ट्रीय, टीम चंद्रभान सिंह आक्या महिला समन्वय ,इंरवेल क्लब माहेश्वरी महिला मंडल किराना व्यापार संघ अधिवक्ता परिषद विद्यार्थी परिषद एवं कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर भी संग्रह किया गया। समाज द्वारा अपेक्षित लक्ष्य से ज्यादा थाली व थैले लिए सहयोग किया जिससे 15 हजार थाली व थैले कुम्भ में भेजे जा रहे है । वहीं प्प्रान्त संयोजक धर्मपाल गोयल ने बताया कि आज प्लास्टिक एक वैश्विक समस्या बन चुका है तथा यह कैंसर सहित अन्य कई प्रकार की बीमारी फैला रहा है। कुंभ हिंदुओं का महापर्व है तथा यह समुद्र मंथन से जुड़ा हुआ है तथा बिना बुलाए विश्व के 100 देश से 45 करोड लोग इसमें पहुंचेंगे। अतः डिस्पोजल के कचरे को नियंत्रण का एक प्रभावी प्रयास थाली व थैले के माध्यम से किया जा रहा है। जिससे की कुंभ स्थल पर कम से कम गंदगी हो नदिया स्वच्छ हो तथा धरती माता और गौ माता का संरक्षण हो इस उद्देश्य से यह अभियान चलाया गया है। जिला संघ चालक अनिरुद्ध सिंह भाटी ने थैला थाली अभियान के सभी दानदाताओं को आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में जया तोषनीवाल,महंत जगदीश चंद्र वैष्णव अशोक न्याति मनीष जैन निहाल सुथार हरीश आगल गोपाल कृष्ण दाधीच कार्यालय प्रमुख कालू लाल नगर प्रचारक गोविंद संजू सेन रितेश लव नुवाल आदि उपस्थित रहे, सब ने मिलकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।