मंदसौर। आचार्य जिनसुंदरसूरीश्वरजी और आचार्य धर्मबोधिसूरीश्वरजी आदि ठाणा 13 की प्रेरणा से 5 दिवसीय भगवती दीक्षा महोत्सव का आयोजन 11 से 15 दिसंबर तक संजय गांधी उद्यान नईआबादी में किया जा रहा है। दीक्षा महोत्सव के दिन शुक्रवार को मुमुक्षु नमनकुमार कोचर का वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया। आचार्याे व जैन संतों के सानिध्य में मुमुक्षु नमनकुमार कोचर का वर्षीदान वरघोड़ा निकाला गया।
इस दौरान जैन श्वेतांबर मंदिर की महिला मंडलों की बहनें बैंड-बाजे, घोड़े, ऊंट और ढोल-नगाड़ों के साथ 8 गाड़ियों में जैन चिह्न और हाथों में कलश लेकर वरघोड़े में शामिल हुईं जुलूस संजय उद्यान से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए वापस संजय गांधी उद्यान पहुंचा। इस दौरान बैंड-बाजे, घोड़े, ऊट, ढोल एवं 8 बग्गियों के साथ वरघोड़ा में जैन श्वेताम्बर मंदिरों की महिला मण्डलों की बहनों ने हाथों में जैन प्रतीकों व कलश लेकर शामिल हुई।
मार्ग में कई जगह हुआ स्वागत-
जैन श्रीसंघों एवं परिवारजनों ने मुमुक्षु नमनकुमार कोचर और उनके परिवारजनों का शॉल श्रीफल भेंटकर और माला पहनाकर बहुमान किया। भगवान महावीर व आचार्यश्री के जयकारों के साथ निकली शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में श्रावक-श्राविकाएं शामिल हुए। संजय उद्यान में आयोजित नवकारसी के लाभार्थी धींग परिवार लादुनावाला तथा स्वामी वात्सल्य के लाभार्थी पोखरना परिवार रहे।
मुमुक्षु ने लुटाई सांसारिक सामग्री-
भगवती दीक्षा में सांसारिक कार्यों में प्रयुक्त वस्तुओं का त्याग करने की परंपरा है। इसी परंपरा के अनुरूप कल मुमुक्षु नमनकुमार ने अपने हाथों से कई प्रकार के रंग-बिरंगे फैशनेबल कपड़े, स्टेशनरी का सामान और मेकअप का सामान दान किया। इन वस्तुओं को मुमुक्षु के हाथों से लेने के लिए श्रावक श्राविकाओं में होड़ मची रही। वरघोड़ा वर्षीदान जुलूस में नगर सेठ बनने का धर्म लाभ अनिलकुमार मुकेश कुमार धींग परिवार ने लिया तथा जुलूस को जैन ध्वज दिखाकर भोजन कराने का धर्म लाभ शांतिलालजी विजय मेडिकल परिवार ने लिया।