मंदसौर। मालवा के मंदसौर में विराजि भगवान श्री पशुपतिनाथ मंदिर के दान पात्र खोले गए। तीन दिन हुई दान राशि की गणना में करीब 26 लाख रूपये का चढ़ावा प्राप्त हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गणना के प्रथम दिन 12 दिसंबर को 9 लाख 91 हजार, दूसरे दिन 13 दिसंबर को 12 लाख 69 हजार 160 और तीसरे दिन 17 दिसंबर को 3 लाख 47 हजार 817 रूपये की चढ़ावा राशि प्राप्त हुई। तीनों दिनों की गणना में कुल 26 लाख 7 हजार 977 प्राप्त हुए। वहीं चांदी के आइटम 87 ग्राम, सोने के आइटम 21 ग्राम और विदेशी मुद्रा में अमेरिका का 1 डॉलर, 10 यूरो, नेपाल के 530 रुपए, 14 नग विदेशी सिक्के प्राप्त हुए। गणना कार्य संपादित हुआ, जिसमें शासकीय विभाग के कर्मचारी, जिला कोषालय, मंदिर कर्मचारी, संस्कृत पाठशाला बटुक, जिला सहकारी बैंक आदि का सहयोग रहा।
