BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : स्वस्थ आयु के लिए योग थीम पर मनाया जाएगा.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : नीमच में विद्युत वितरण कंपनी कल फिर.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : भाटखेड़ी बुजुर्ग में क्लस्टर स्तरीय.. <<     BIG NEWS : पीलियाखाल नदी किनारे मिली नवजात, रोने की.. <<     BIG NEWS : नशा तस्करों पर पिपलिया मंडी पुलिस का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : टीईटी मुद्दे पर 2010 से पूर्व नियुक्त.. <<     KHABAR : भारत विकास परिषद का सात दिवसीय योग शिविर.. <<     BIG NEWS : राजस्थान में तस्करी का बड़ा नेटवर्क.. <<     NEWS : मोटरसाइकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन सुदर्शन चक्र का असर, राजस्थान की.. <<     NEWS : निंबाहेड़ा में कांग्रेस संगठन की मजबूती पर.. <<     KHABAR : पीएम आवास मेला एवं स्वनिधि महोत्सव में.. <<     KHABAR : 251 दीपों की रोशनी में मनाई महाराणा प्रताप.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 19, 2024, 4:59 pm
NEWS : जिला कलक्टर की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय जनसुनवाई, अधिकारियों ने मौके पर ही किया समस्याओं का समाधान, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। आमजन की जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत गुरुवार को डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई।
आमजन की समस्याओं का समाधान करने के लिए आयोजित जनसुनवाई के तहत सभी जिला स्तरीय अधिकारी डीओआईटी के जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे। जिला कलक्टर ने एक-एक कर परिवादियों की समस्याओं को सुना और उनके त्वरित और गुणवत्तापूर्वक निस्तारित करने के संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में जिले के विभिन्न स्थानों से आए अतिक्रमण हटाने, मकान का पट्टा बनाने, फैमिली पेंशन दिलाने, पानी, बिजली, सड़क एवं नाली बनाने, वेतन दिलाने, अतिक्रमण हटाने सहित विभिन्न विभागों से संबंधित लगभग 28 प्रकरणों की सुनवाई करते हुए उनके त्वरित निस्तारण के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। 
जिला कलक्टर ने जनसुनवाई की सूचना संपर्क पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश देते हुए उन्होंने अधिक समय से लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान सतर्कता समिति में दर्ज के प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों से आवश्यक चर्चा कर निस्तारण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) प्रभा गौतम, अतिरिक्त जिला कलक्टर (भू.अ.) रामचंद्र खटीक, उपखंड अधिकारी बीनू देवल, एसीईओ राकेश पुरोहित, आयुक्त रवींद्र यादव, सीडीईओ प्रमोद कुमार दशोरा, संयुक्त निदेशक कृषि विस्तार दिनेश कुमार जागा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारी का विभाग के उपनिदेशक अशीन शर्मा, सीएमएचओ डॉ ताराचंद गुप्ता सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी जनसुनवाई कक्ष में उपस्थित रहे एवं उपखंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE