मनासा। नारायण सेवा परिवार द्वारा मनासा में द्वारिकापुरी धर्मशाला में तीन दिवसीय नानी बाई का मायरा कथा आयोजन रखा गया था, जिसका शुक्रवार देर शाम 7 बजे समापन किया गया। रामस्नेही संप्रदाय के अंतर्राष्ट्रीय संत दिग्विजय रामजी महाराज द्वारा कथा का वाचन किया गया। वहीं शुक्रवार को अंतिम दिन तीन दिवसीय कथा आयोजन का महाप्रसादी और भंडारे के साथ समापन किया गया। कथा पंडाल में अंतिम दिन नानी बाई का मायरा भरने नारायण सेवा परिवार के महिला पुरुष और युवा बड़ी संख्या में नाचते झूमते हुए नानी बाई का मायरा लेकर पहुंचे। आयोजन के दौरान युवा युवतियों ने नाट्य रूपांतरण भी किया। वहीं मायरे में लाए गए कपड़े फल फ्रंड और अन्य सामग्री गरीब बच्चों में वितरित की गई। महाप्रसादी और महा आरती के साथ तीन दिवसीय कथा आयोजन का समापन हुआ। कथा आयोजन को श्रवण करने हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।