मनासा। नगर की द्वारिकापुरी धर्मशाला में बसेर परिवार द्वारा रविवार दोपहर 1 बजे से सात दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। आयोजन के पूर्व शनिवार देर शाम 5.00 बजे नगर आगमन पर कथा वाचक आचार्य देवेंद्र जी शास्त्री का आयोजन कर्ताओं सहित नगर के सैंकड़ों लोगों ने राम तलाई पर फूलों से स्वागत सम्मान किया, जिसके बाद ढोल नगाड़े के साथ पूरे नगर में वाहन रैली निकाली। साथ ही भागवत पोथी को सिर पर धारण कर नगर भ्रमण कराया। भव्य भागवत कथा आयोजन को लेकर द्वारिकापुरी धर्मशाला में तैयारी पूरी की जा चुकी है। वहीं रविवार सुबह भव्य शोभायात्रा के साथ कथा आयोजन की शुरुआत होगी।