सरवानियां महाराज। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद ने बढ़ती बिमारियों और बढ़ते तनाव डिप्रेशन को कैसे ध्यान विधि द्वारा कम कर ठीक किया जा सकता है, इसके लिए छात्रों एवं आमजनों को प्रेरित किया जा रहा है। परिषद के जिला समन्वयक वीरेन्द्र सिंह ठाकुर तथा विकासखंड समन्वयक महेंद्रपाल सिंह भाटी के दिशा निर्देशन अनुसार ध्यान गतिविधियां संचालित की जा रही है।
मध्य प्रदेश अभियान के परामर्शदाता एवं एमसीएमसी डीपी छात्र-छात्राओं के साथ ग्रामीण जनों को ध्यान की विधि बताकर उन्हें ध्यान के माध्यम से बिमारियों की रोकथाम की विधि बताई जा रही है। हमारे दैनिक जीवन में ध्यान के महत्व को समाज के लोगों को बताना तथा ध्यान से किस प्रकार हम वर्तमान समय के विभिन्न रोग जिससे अनिद्रा, उच्च रक्तचाप, मानसिक अवसाद जैसी गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं। यदि रोगी व्यक्ति को रोजाना ध्यान करवाया जाए तो वह अपनी बीमारी को बहुत ज्यादा स्थिति तक नियंत्रित कर सकते हैं। इस दौरान हार्ट फुलनेस संस्था की ओर से दीपाली अरोरा का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस तरह की गतिविधि में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के परामर्शदाता सुरेश राठौर और यशवंत कुमार ने एमसीएमसी डीपी छात्र-छात्रा उमेश रावत, दीपेश राठौर, गणेश रावत, विमल माली, जय बैरागी, मंजू खारोल, राधिका गोस्वामी उर्मिला धनगर के साथ ग्राम धामनिया, बराड़ा, बांगरेड में विश्व ध्यान दिवस पर गतिविधि की। साथ ही सभी उपस्थित नागरिकों विद्यार्थियों को प्रति दिवस ध्यान करने की शपथ दिलवाई।