नीमच। शहर में पिछले 4 वर्ष से संगीत संस्था मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप महान गायक कलाकारों की पुण्यतिथियों पर संगीत संध्या कार्यक्रम का आयोजन करते हैं, जिसमें प्रतिवर्ष जिले के नऐ-नऐ कलाकारों को मंच प्रदान कर संगीत शैली को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाता है, इन्हीं कार्यक्रमों की सफलता पर मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पहला पारिवारिक वार्षिक स्नेह मिलन समारोह का आयोजन दिनांक 22 दिसंबर 2024 रविवार को शिक्षक सहकार भवन में दोपहर 1.00 बजे से प्रारंभ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती पूजा अर्चना के पश्चात उपस्थित अतिथियों व सदस्यों को कुमकुम का तिलक लगाकर किया गया, जिसमें मुख्य रूप से समाजसेवी संतोष चोपड़ा, ज्ञानोदय संस्था के डायरेक्टर अनिल चौरसिया, एडवोकेट सुनील पटेल, संगीत गुरु गुरु वचन जी बच्चन, संगीतकार स्माइल व अन्य संगीत संस्था के सदस्य व मुसाफिर ग्रुप के पारिवारिक सदस्यों के बीच संपन्न हुआ। ग्रुप के सभी सदस्यों ने गायन श्रृंखला में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर पारिवारिक आनंद लिया। इसके पश्चात सभी उपस्थित सदस्यों के प्रतिभोज पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।
उपस्थित अतिथियों द्वारा मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप द्वारा पहले पारिवारिक स्नेह मिलन समारोह की प्रशंसा समाजसेवी संतोष चोपड़ा एवं अनिल चौरसिया द्वारा खूब की गई एवं बधाइयां प्रेषित की गई। कार्यक्रम की संपूर्ण जानकारी ग्रुप एडमिन खजानसिंह पंवार द्वारा दी गई।
जानकारी के अनुसार यह कार्यक्रम उन सभी सदस्यों के लिए रखा गया था जिन्होंने पिछले चार वर्ष में मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप को सफल बनाने में हमेशा अपना तन मन धन से योगदान दिया। कार्यक्रम में वह सभी अन्य ग्रुप कलाकार भी आमंत्रित थे जो नीमच शहर में संगीत ग्रुप संचालित करते हैं। मुसाफिर ग्रुप एडमिन खजानसिंह पवार द्वारा प्रयास किया गया की सभी संगीत संस्था के सदस्य पारिवारिक रूप से एक साथ उपस्थित रहकर संगीतमय आनंद उठा सके और आगे भी ऐसे ही संगीतमय वातावरण के बीच मुसाफिर म्यूजिकल ग्रुप का कारंवा और संगीत लहरिया प्रस्तुत करते रहे कार्यक्रम के अंत में ग्रुप सदस्य ललित कनेरिया द्वारा ग्रुप एडमिन को स्केच तस्वीर बनाकर सप्रेंम भेंट अतिथि महोदय संतोष जी चोपड़ा के हाथों की गई। इसके पश्चात ग्रुप एडमिन खजान सिंह पवार एवं राजेंद्र शर्मा द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों का तहे दिल से आभार व्यक्त किया गया।