नीमच। शहर के ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल में आज विंटर मेले का भव्य आयोजन किया गया। मेले में विद्यालय के छात्र-छात्राओं और स्टाफ द्वारा तरह-तरह के स्टॉल लगाए गए। जिसमें खान-पान, मनोरंजन और गेम्स आदि के स्टॉल मुख्य रूप से आकर्षण का केंद्र रहे। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रजनी दत्ता, बतौर विशेष अतिथि शरद जैन,सुरेश सोडानी के साथ ज्ञानोदय की माधुरी चौरसिया, गरिमा चौरसिया और प्राचार्य प्रदीप कुमार पांडे भी मौजूद रहे। ज्ञानोदय इंटरनेशनल स्कूल द्वारा आयोजित एनुअल विंटर फेटे में कक्षा 3 से 12 तक कि कक्षाओं के बच्चों ने बड़े ही उमंग और उल्लास से भाग लिया।विभिन्न स्टॉलों में साउथ इंडियन, इटालियन फूड, चायनीज फूड, पावभाजी, आइस क्रीम जैसे अनेक स्वादिष्ट व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। मिकी माउस,स्केरी हाउस भी विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।इनके अलावा मेले में स्पिनर, वायर लूप, थ्रोइंग बॉल आदि खेलों ने सभी को आनंदित किया। मेले में नृत्य और संगीत की आकर्षक प्रस्तुति ने उपस्थित जनों का मन मोह लिया।