BREAKING NEWS
BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 10:09 am
BIG NEWS : कंपकंपाती ठंड के सितम के बीच बारिश ने दी दस्तक, 10 जिलों में मौसम ने बदली करवट, इस तारीख के बाद एक्टिव होगा ओला और वर्षा का स्ट्रॉन्ग सिस्टम, पढे़ खबर 

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश में सर्द भरे मौसम से लोगों को राहत नहीं मिल रही है। कंपकंपी से बचने के लिए रजाई का सहारा लिया जा रहा है। लेकिन ठंड के इस सितम के बीच बारिश ने भी दस्तक दे दी है। भोपाल, इंदौर समेत 10 जिलों में हलकी बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। वहीं 27 दिसंबर के बाद ओला और बारिश का  स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव हो सकता है। ग्वालियर चंबल संभाग में हल्का कोहरा देखा गया।


मौसम विभाग के मुताबिक, हवाओं का रुख बदलने से मौसम बदल रहा है। अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से नमी आई है जिस वजह से बादल, कोहरा भी छाने लगा है। बादलों के छाने से रात के तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। बारिश के भी आसार जताए जा रहे हैं। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। पंजाब और उसके आसपास भी हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। 


मंडला में रहा सबसे कम तापमान
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के कारण राज्य में बादल छाने लगे हैं। न्यूनतम तापमान बढ़ने से ठंड से राहत है। मंगलवार को राज्य में सबसे कम तापमान 9.3 डिग्री सेल्सियस मंडला में रहा। दिन का सबसे कम 21 डिग्री सेल्सियस तापमान नौगांव में रिकॉर्ड किया गया।


आज इन शहरों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, वातावरण में नमी बढ़ने से सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा। बुधवार (25 दिसंबर) को ग्वालियर, चंबल, रीवा और शहडोल संभाग के जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE