BREAKING NEWS
BIG REPORT : कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने की जिले में चल.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : राखियों की डिलीवरी के लिए डाक विभाग तैयार,.. <<     KHABAR : मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शुभारंभ.. <<     KHABAR : शिव मंदिर मामले में कार्रवाई की मांग,.. <<     BIG REPORT : कलेक्टर ने कृषि उपज मंडी का किया.. <<     KHABAR : एक च्युइंग गम ने खोला डबल मर्डर का राज,.. <<     BIG NEWS : नीमच में मिलावटखोरों पर शिकंजा, जब.. <<     KHABAR : उज्जैन के मंदिर में 11 अगस्त को मनेगा.. <<     BIG NEWS : उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा कल करेंगे.. <<     BIG NEWS : 7वां अंतर्राष्ट्रीय नवकरणीय ऊर्जा.. <<     BIG NEWS : जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद का शुभारंभ,.. <<     BIG NEWS : झातला माता मंदिर में इन बड़ी वारदातों को.. <<     BIG NEWS : प्रमोशन और कैडर रिव्यू की मांग को लेकर.. <<     रतलाम पुलिस का बड़ा खुलासा, सिंदुरकिया.. <<     बड़वानी कन्या छात्रावास में हंगामा,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
December 25, 2024, 10:26 am
BIG NEWS : महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे सिंगर बी प्राक, भस्म आरती में हुए शामिल, बोले- महाकाल को देखते ही अंदर आ गई ताकत, ऐसा लगा जैसे, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। मध्य प्रदेश की धर्म नगरी उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में हर दिन भक्तों का तांता लगा रहता है। फेमस सेलिब्रिटी से लेकर विदेशी पर्यटक भी बाबा महाकाल के दर्शन करने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में अपनी आवाज से समा बांधने वाले पंजाबी सिंगर बी प्राक महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां सुबह भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया।


टीम के साथ भस्म आरती में शामिल हुए सिंगर बी प्राक 
सिंगर बी प्राक अपनी टीम के साथ बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए। नंदी हाल में बैठकर उन्होंने भगवान के दर्शन किए। अर्पित पुजारी ने पूजा संपन्न करवाई। पुजारी ने उन्हें फूलों की माला पहनाई और आशीर्वाद दिया। पूजा के दौरान बी प्राक भक्ती में लीन दिखे और ताली बजाकर झूमते नजर आए। उन्होंने माथे पर चंदन भी लगाया था।


दर्शन व्यवस्था की तारीफ की
दर्शन के बाद बी प्राक ने कहा, “जय महाकाल। यहां दर्शन करने आए हैं। यहां की व्यवस्थाएं बहुत अद्भुत है। सबने इतने बढ़िया से दर्शन करवाए। महाकाल का आशीर्वाद हम सब पर बरसा है। पुजारी समेत सभी लोगों ने आशीर्वाद दिया। यहां आकर जो अनुभव हुआ है, उसे शब्दों में मैं क्या कोई भी बयान नहीं कर सकता है। उसके लिए आपको महाकाल के दर्शन करने पड़ेंगे। महाकाल को देखते ही आपके अंदर ताकत आ जाएगी। आपको ऐसा लगेगा कि यहां या तो आप हैं या फिर महाकाल, बाकि कोई नहीं।


धार्मिक हैं सिंगर बी प्राक
बता दें कि सिंगर बी प्राक काफी धार्मिक हैं। वे राधा रानी की काफी पूजा करते हैं। साथ ही अलग-अलग मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन कर रहे हैं। कई धार्मिक कार्यक्रमों में उन्हें भजन गाते हुए भी देखा गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE