खरगोन जिले के कसरावद तहसील के ग्राम बलकवाड़ा में दादाजी सरकार उर्स कमेटी के सदर समीर खान ने बताया कि ग्राम बलकवाड़ा में हजरत चांद शाह वाली का 3 दिन उर्स का आयोजन किया गया इसमे 22/12/24 को तकरीर का प्रोग्राम अयोजित लिया गया जिसमें बदोदा से पढ़े मुफ्ती साहब ने पैगाम अमन दिया 23/12/24 को जुलूस निकल कर चादर पेश की गई और 24/12/24 को सुबह रंग ए महफिल अयोजित की गई, इसमे कव्वालआलमगीर साहब ने सूफी कलाम से समा बांधा इसमे मुख्य अतिथि खरगोन मुस्लिम समाज जिला सदर और पार्षद जनाब रियाजुद्दीन शेख साहब, पार्षद जनाब वारीश चौबे जी, वरिष्ठ पत्रकार आसिफ खान, पत्रकार अबरार पठान साहब , सेवकराम चौबे पत्रकार ने सिरकत की, यह योजना हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल पेश की, इसमें हिंदू समाज के भाई बहनों ने भी लंगर का लुफ्त उठाया, कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांचू बाबा, दारा बाबा, डॉ. हनीफ खान, फिरोज शाह सरपंच, रहूफ भाई नवरंग मार्बल, सद्दामखानन, वसीम, राजा खान, गबू खान, बब्लू खान ने सहयोग दिया।