नीमच। केश शिल्पी बोर्ड अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री दर्जा नवल किशोर वर्मा सोमवार को अपने अल्प प्रवास पर नीमच पहुंचे। यहां वे सेन समाज के लोगों से मिले व समाज के लोगों की समस्याओं को जाना साथ ही नीमच में बने सेन वाटिका पहुंचे। जहां उन्होंने सेन वाटिका निरीक्षण किया। अल्प प्रवास के दौरान उन्होंने वॉइस ऑफ एमपी से खास चर्चा करते हुए बतायाकि वे भोपाल से राजस्थान के जोधपुर जा रहे हैं। जहां सेन समाज द्वारा एसपीएल सेन प्रीमियम लीग किर्केट का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसमें वे शिरकत करने जा रहे हैं। इस दौरान वे नीमच पहुंचे व सेन समाजजनों से भेंट कर वे नीमच में मूलचंद मार्ग स्थित शेखर सेन के निज निवास पहुंचे। जहां उनका जमकर स्वगत सत्कार किया गया।