BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच कलेक्टर हिमांशु चंद्रा का बड़ा.. <<     KHABAR : दतिया कार्यकारिणी भंग होने पर अवधेश नायक.. <<     खरगोन जिला में किशोर दा के अमर गीतों पर झूमा.. <<     KHABAR : सिर्फ एक किस्त जमा, फिर भी परिवार को मिला.. <<     BIG NEWS : क्या भगवान भरोसे है गांधी सागर डैम की.. <<     KHABAR : कराओके क्लब शाजापुर ने किशोर कुमार को दी.. <<     एक्शन में रतलाम नगर निगम,कमिश्नर अनिल भाना के.. <<     KHABAR : एमपी सड़क समयावधि से पहले ही टूटी, रख-रखाव.. <<     REPORT : हैप्पी स्कूल में इनरव्हील क्लब का सेवा.. <<     BIG NEWS : तस्कर की नई चाल बेनकाब, ट्रैक्टर के.. <<     मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,किरण अग्रवाल ने.. <<     हर-हर महादेव,शालिवाहन से उज्जैन के लिए निकले.. <<     NEWS : तीन दिन बाद समाप्त हुआ अफीम किसानों का.. <<     NEWS : लग्जरी और स्लीपर बसों पर न्यायिक टीम की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीपीएस,.. <<     BIG REPORT : खरीफ-2025 का फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों.. <<     KHABAR : बिकेगा मूंग का एक-एक दाना, नर्मदापुरम में.. <<     मुरैना जिले के शासकीय खेल मैदान को नुकसान.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 22, 2025, 4:17 pm
BIG REPORT : एक सुंदरी माला बेचने वाली और इंजीनियर आए, महाकुंभ में रील्स को लेकर पं. प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान, जानिए क्या कहा, पढे़ खबर 

Share On:-

सीहोर। महाकुंभ को लेकर इंस्टाग्राम रील्स खूब वायरल हो रही है. इसे लेकर कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि संत समागम की रील्स किसी ने नहीं देखी, लेकिन एक सुंदरी, माला बेचने वाली और इंजीनियर आए. उनकी रील्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. वो सबने देखी, लेकिन महाकुंभ में इतने संत आए, संतों का समागम हुआ. वह किसी ने नहीं देखा. न किसी ने दिखाए।


पं. प्रदीप मिश्रा ने कहा कि कथा प्रवचन का किसी ने नहीं देखा. न दिखाया, लेकिन पूरे कुंभ में एक तो वह सुंदरी आए बैठी है, उसकी रील दिख रही है। एक इंजीनियर आए बैठा है, उसकी रील दिख रही. एक माल बेचने वाली आई, उसकी रील्स दिख रही है. किसी को ये नहीं दिखाई दे रहा है कि महाकुंभ में इतने महात्मा आए. इतने साधु आए। इतने संत आए. संतों का समागम हुआ. कई लोग हिंदुत्व को जोड़ने की बात कर रहे हैं. सनातन को जोड़ने की बात कर रहे हैं. यह सब दिखाना चाहिए, लेकिन ये सब कोई नहीं दिखा रहा है।


बता दें कि पंडित प्रदीप मिश्रा से पहले इस मुद्दे पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि कुंभ अपने मुख्य मकसद से भटक रहा है. वहां रील्स नहीं रियल होना चाहिए. वहां इस बात पर बहस होना चाहिए कि किस तरह देश हिंदू राष्ट्र बनेगा. कैसे हिंदू धर्म छोड चुके मुसलमान, ईसाई को किस तरह हिंदू धर्म में वापसी हो इसकी चर्चा होना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE