नीमच। सडक परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संपूर्ण मप्र में दिनांक 01-01-25 से 31-01-25 तक“ सडक सुरक्षा माह -2025 परवाह” थीम अंतर्गत सडक दुर्घटनाओं में मृत्यु दर में 10 प्रतिशत तक कमी लाने के उददेश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है साथ ही लगातार चालानी कार्यवाही की जा रहा है।
इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल, अति. पुलिस अधीक्षक नवल सिंह सिसोदिया, नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक रंजन के निर्देशन में सूबेदार सोनू बडगुर्जर एवं यातायात टीम सउनि अशोक मोड, सउनि ब्रजेश परिहार, सउनि चंद्रप्रकाश सांखला, सउनि पीडी डोडीयार, प्रआर गोपाल सोनी, प्रआर सुभाष परमार, प्रआर प्रताप पटेल, आर क्रष्ण कुमार सैनी, सैनिक प्रितम कुमार द्वारा यातायात जागरूकता के अंतर्गत शहर फव्वारा चौक पर नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स व यातायात पुलिस के साथ मिलकर नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों को माला पहनकर उनका सम्मान किया और यातायात के नियमों का पालन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया गया।
इस दौरान क्षैत्र के लोकप्रिय विधायक दिलीप सिंह परिहार सहित नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स व यातायात पुलिस के अफसर मौजूद रहें ।