BREAKING NEWS
BIG NEWS : तस्कर की नई चाल बेनकाब, ट्रैक्टर के.. <<     मारवाड़ी महिला सम्मेलन ,किरण अग्रवाल ने.. <<     हर-हर महादेव,शालिवाहन से उज्जैन के लिए निकले.. <<     NEWS : तीन दिन बाद समाप्त हुआ अफीम किसानों का.. <<     NEWS : लग्जरी और स्लीपर बसों पर न्यायिक टीम की.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ पुलिस का बड़ा एक्शन, एनडीपीएस,.. <<     BIG REPORT : खरीफ-2025 का फसल बीमा नहीं मिलने पर किसानों.. <<     KHABAR : बिकेगा मूंग का एक-एक दाना, नर्मदापुरम में.. <<     मुरैना जिले के शासकीय खेल मैदान को नुकसान.. <<     KHABAR : पीएम आवास के बकायादारों पर निगम की बड़ी.. <<     BIG NEWS : नीमच की ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी नई.. <<     KHABAR : मारवाड़ी महिला सम्मेलन की नई अध्यक्ष बनीं.. <<     KHABAR : मनासा में 98वें सामूहिक श्रीहनुमान चालीसा.. <<     KHABAR : अहिरवार समाज संघ में महिला प्रकोष्ठ का.. <<     KHABAR : सरकारी खेल मैदान पर चला ट्रैक्टर, सरपंच ने.. <<     अहिरवार समाज संघ का पुनर्गठन,संतोषी.. <<     तराना में गुरुचरण पूजन, भजन-कीर्तन और.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
January 23, 2025, 1:41 pm
KHABAR : नीमच में मनाई साहस नेतृत्व और सेवा के धनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वीं जयंती, सरस्वती शिशु मंदिर से निकाला पथ संचलन, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। साहस नेतृत्व और सेवा के धनी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129 वी जयंती के उपलक्ष में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नीमच द्वारा आज शहर में पथ संचलन और शोभायात्रा का आयोजन किया गया। शोभायात्रा विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर समता चौराहा, भारत माता चौराहा, कमल चौक, फव्वारा चौक, घंटाघर, पुस्तक बाजार, टैगोर मार्ग,गायत्री मंदिर एलआईसी चौराहा होते हुए पुनः विद्यालय प्रांगण पहुंचकर समाप्त हुई।पथ संचलन और शोभायात्रा में सीबीएसई और एमपी बोर्ड के करीब 700 विद्यार्थी सम्मिलित हुए। शोभायात्रा में विद्यालय का घोष मनमोहक धुन के साथ कदमताल करते हुए निकला।इस दौरान सुभाष चंद्र बोस और झांसी की रानी लक्ष्मी बाई का रूप धारण कर विद्यार्थी घोड़े पर सवार थे। शोभायात्रा में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने आर्मी व जय हिंद सेना के जवानों, अहिल्याबाई,भारत माता और साधु संत का स्वांग रचा हुआ था। विद्यालय के भैया बहनों के साथ विवेकानंद बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रहलाद राय गर्ग, व्यवस्थापक निलेश पाटीदार, उपाध्यक्ष छत्रपाल सिंह परिहार, प्राचार्य कविता जिंदल, महेश गदले और आचार्य दीदी परिवार मौजूद रहा। शोभायात्रा का शहर के मुख्य मार्गों पर विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE