नीमच। देश की आज़ादी की लड़ाई में अहम योगदान देने वाले सुभाष चंद्र बोस और हिंदू हृदय सम्राट ठाकरे की जयंती के अवसर पर नीमच में आज शिवसेना द्वारा मुक बघिर बच्चों को हलवे और फल का वितरण किया गया।
इस अवसर पर शिवसेना ने दोनों हस्तियों को याद किया। पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद क्रमांक दो स्कूल स्थित छात्रावास के मुक बघिर बच्चों, रेडक्रॉस सोसाइटी और जिला अस्पताल में हलवे और फल का वितरण किया गया। इस अवसर पर ओमप्रकाश भाटी, लाखन, हनी, रंजन स्वामी, पंडित राकेश आदि मौजूद रहे।