चित्तौड़गढ़। चामटी खेड़ा मार्ग स्थित दिवाकर कॉलोनी में सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा 25 जनवरी से प्रारम्भ होगी। माघ मास के पावन महीने में 31 जनवरी तक चलने वाली इस कथा में प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से सायं 4 बजे तक बेगूं के कथा व्यास घनश्याम वैष्णव महाराज के श्रीमुख से कथा वाचन की जाएगी।
कथा के प्रथम दिवस शनिवार 25 जनवरी को प्रातः 10 बजे कलश यात्रा निकाली जाएगी जो सर्वेश्वर महादेव मंदिर से प्रारम्भ होकर डीजे बैंड बाजों के साथ कॉलोनी में भ्रमण करते हुए कथा स्थल डेयरी वाली गली, दिवाकर नगर में पहुँचेगी। आयोजकगण कॉलोनीवासियों ने समस्त श्रद्वालु, दानदाताओं व भक्तजनों से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने की अपील की। विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर सीधा प्रसारण के जरिये भी भक्तजन कथा श्रवण का लाभ ले सकेंगे।