झुण्डपुरा। कस्बे में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ पर नगर में विभिन्न आयोजन किए गए। कस्बे में दीप उत्सव मनाया गया। इस हेतु नगर झुंडपुरा में मन्दिरों में सुबह से ही विशेष साज सज्जा कर विशेष आयोजन किए गए। राम मंदिर में भगवान श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर कस्बे में दीपोत्सव महोत्सव मनाया गया जिसमें नगर में स्थानीय लोगों ने घर घर दीपोत्सव मनाया इस अवसर पर विभिन्न पकवान बनाकर भगवान को भोग लगाकर प्रसाद बांटा गया।श्री राम धाम अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण कार्य पूर्ण होकर उसमें श्री राम लाल विराजमान होंने तथा प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूर्ण होने के अवसर को देश भर में उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर सभी मन्दिरों में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया। जिसमें भजन कीर्तन पर लोग राम भजनों पर झूमते गाते नजर आए जिसमें सैकड़ो की संख्या में लोग सम्मिलित रहे हैं। नगर के गोपालजी मन्दिर, पसार बस स्टैंड वाले हनुमान मन्दिर, सहित प्राचीन चामड़ माता मन्दिर, दुर्गनाथ मन्दिर, गोपालजी मन्दिर, पसार वाले हनुमान मंदिर, गोदना पुरी स्थित राम-जानकी मन्दिर, घटा वाले हनुमान मंदिर, कुआं वाले हनुमान मंदिर, धोरेट बाबा मन्दिर, लोटन सरकार मन्दिर पर विशेष साज सज्जा कर सुन्दर श्रृंगार किया गया है वही सभी मन्दिरों पर भजन कीर्तन किया गया। इस अवसर पर घटा वाले हनुमान मंदिर पर 551 दीप जलाकर हनुमान चालीसा पाठ एवं सुन्दर काण्ड सहित सीताराम सकीर्तन तथा प्राचीन चामड़ मैया मन्दिर पर 501 दीपक जलाकर तथा महा आरती कर भोग लगाकर प्रसाद बांटकर दीपोत्सव महोत्सव मनाया गया।