शाजापुर। वैष्णव बैरागी समाज के आराध्य श्रीरामानंदाचार्य महाराज के प्राकट्य उत्सव कार्यक्रम के दौरान समाज की जिला कार्यकारिणी घोषित की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष के पद पर भगवानदास बैरागी रिछोदा तथा जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष के रूप में वरुणदास मेवासा को सर्व सहमति से नियुक्त किया गया। साथ ही जिला सचिव बनवारीदास वैष्णव, उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र बैरागी शाजापुर, पवनदास वैष्णव दुहानी बनाए गए। वहीं युवा वैष्णव बैरागी समाज जिला अध्यक्ष महेंद्र बैरागी चौंसला कुलमी, सचिव भगवानदास बैरागी शाजापुर, उपाध्यक्ष कुलदीप बैरागी दुहानी, उपाध्यक्ष गोविंद बैरागी रूलकी, उपाध्यक्ष घनश्याम बैरागी शाजापुर को सर्व सहमती से समाज के बीच निर्विरोध घोषित किया गया। वरिष्ठ समाजसेवी विष्णुदास बैरागी, युवा प्रकोष्ठ सेवा संघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नीरज वैष्णव द्वारा कार्यकारिणी की घोषणा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सत्कार किया गया। कार्यक्रम में दीनदयाल वैष्णव, ईश्वरदास वैष्णव, कपिल वैष्णव, बनवारी दास बैरागी, रमेशदास बैरागी, घनश्याम बैरागी, कैलाशदास बैरागी, हेमंत बैरागी, मुकेश बैरागी, जानकीदास बैरागी, अनोखी बैरागी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित थे।