चित्तौडगढ। आकोलागढ (महाराष्ट्र) से खाटूधाम तक जा रही श्रीश्याम निशान पैदल यात्रा का चित्तौडगढ आगमन पर श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.) द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
समिति अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोनी एवं सचिव सुरेश बॉगड ने बताया कि आकोलागढ (महाराष्ट्र) से श्री श्याम प्रभु जी के दिव्य स्वरुप को दिव्य वाहन मैं विराजमान कर एवं दिव्य निशान का पूजन कर आठ श्याम प्रेमी क्षेत्रवासियों एवं परिवारजन के खुशहाली की कामना कर खाटूश्याम जी दर्शनार्थ रवाना हुए। जिनका चित्तौडग़ढ़ कलेक्ट्री चौराहा पहुंचने पर भव्य पुष्प वर्षा कर सभी श्याम चाकर ने बाबा श्याम जी के दर्शन कर दिव्य निशान की पूजा अर्चना कर सभी पदयात्रीयों का उपरना ओढ़ाकर अभिनन्दन किया। बाबा श्याम जी का आलौकिक श्रृंगार कर दीपक प्रज्वलित कर संकीर्तन किया जिसमें भजन प्रवाहिका उमा शर्मा चित्तौडग़ढ़ सहित सभी श्याम प्रेमीयों ने मीठे भजनों से श्याम प्रभु जी को रिझाया साथ ही प्रभु से सभी चित्तौड़गढ़ वासियों के लिए खुशहाल जीवन की मंगलकामना की।
श्री श्याम चाकर परिवार सेवा समिति (रजि.)के संरक्षक ओमप्रकाश उपाध्याय (पूर्व सेवानिवृत डी.वाई.एस.पी.), जगदीश सोनी,अध्यक्ष प्रकाशचन्द्र सोनी,उपाध्यक्ष मनोज मेनारिया,सचिव सुरेश बॉगड, रमेशचन्द्र सोनी,महेश शर्मा, सेवानिवृत्त अधिषाशी- अभियन्ता चन्द्रप्रकाश शर्मा,दीपक सोनी,नरेंद्र न्याती, भारत सोनी,रतन टेलर,हेमन्त गर्ग, अशोक काबरा,हीरालाल प्रजापत,जगदीश टेलर,देवेंद्र सोनी,पवन छीपा,संजय पुरी,कैलाश छीपा,अंकित सोनी, राजू टेलर,अमन बॉगड,निमीष गर्ग सहित श्याम चाकर महिला परिवार की गीता देवी सोनी आदि उपस्थित रहे।